Wednesday, September 26, 2018

भाजपा विधायक संगीत सोम के घर फायरिंग, हमलावरों ने ग्रेनेड भी फेंका

मेरठउत्तरप्रदेश के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के घर पर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और ग्रेनेड फेंका। घटना बुधवार रात करीब एक बजे हुई। तब सोम परिवार के साथ घर में मौजूद थे। हमलावर कार में सवार थे। इस घटना के बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

हैंड ग्रेनेड नहीं फटा, खाली कारतूस मिले

  1. मेरठ के एसएसपी देर रात घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि खाली कारतूस और गोलियों के निशान की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। एक हैंड ग्रेनेड मिला है, जो फटा नहीं था। गार्ड के केबिन और मेनगेट को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गई हैं।
  2. संगीत सोम ने कहा, ''मुझे किसी से धमकी नहीं मिली। लेकिन दो साल पहले किसी ने फोन पर कहा था कि तुम पर ग्रेनेड से हमला किया जाएगा।'' विधायक सोम अपने बयानों से विवादों में रहे हैं। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।ई दिल्ली. सरकार ने बुधवार को 19 आइटम्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया। इसके चलते रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन महंगी होंगी। सरकार ने यह फैसला चालू खाता घाटा (सीएडी) कम करने और गैर-जरूरी चीजों का आयात घटाने के लिए किया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर पहली बार कस्टम ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में हवाई सफर भी महंगा हो सकता है।         

    राजस्व विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, बुधवार आधी रात से ही यह फैसला लागू हो गया। जिन 19 आइटम्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, 2017-18 में उनका 86 हजार करोड़ रुपए का आयात हुआ था।

    मोदी ने दिए थे चालू खाता घाटा कम करने के निर्देश
    रुपए की गिरती कीमत और तेजी से बाहर जाते विदेशी करंसी के मद्देनजर पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इसमें मोदी ने चालू खाता घाटा कम करने के लिए गैर-जरूरी चीजों को आयात कम करने को कहा था। एयर कंडीशनर, घरेलू रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन का आयात शुल्क 10 से 20% किया जा चुका है।टना. बिहार में कांग्रेस नेताओं का एक होर्डिंग चर्चा में है। इसमें राहुल गांधी और प्रदेश की नवनियुक्त कार्यसमिति के सदस्यों की तस्वीरें हैं। हर तस्वीर पर संबंधित नेता की जाति लिखी हुई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ने यह होर्डिंग लगवाया है। उनकी दलील है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी कहा है, उसका यह जवाब है।

    पटना में लगाए गए होर्डिंग

  3. पटना में सदाकत आश्रम, राजापुर पुल, तारामंडल और बोरिंग केनाल रोड समेत कई जगहों पर यह होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय ने इन्हें लगवाया है।
  4. उनका कहना है कि मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। ऐसे में हम उन्हें और जनता को बताना चाहते हैं कि ऐसा कतई नहीं है।नई प्रदेश कमेटी में सभी जाति को स्थान मिला है।
  5. होर्डिंग में राहुल गांधी की तस्वीर पर ब्राह्मण लिखा गया है। अखिलेश सिंह और श्याम सुंदर सिंह धीरज भूमिहार हैं। बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, वीरेंद्र सिंह राठौर और समीर सिंह राजपूत हैं। अल्पेश ठाकुर और सदानंद सिंह पिछड़ा वर्ग से हैं।
  6. हाल ही में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष और अभियान समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई है। एक साल से प्रभारी अध्यक्ष के भरोसे प्रदेश कांग्रेस चल रही थी। इसी के साथ बड़ी कमेटी भी बनाई गई है।

No comments:

Post a Comment